ललितपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झांसी-प्रयागराज स्नातक विधान परिषद चुनाव के भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन चुनाव के जिला संयोजक जगदीश सिंह लोधी एडवोकेट ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता प्रत्याशी घोषित होते ही पहले दिन से स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव में जुट जाता है। उन्होंने कहा कि आज विजय दशमी का पावन पर्व है और यह विजय का ही प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस चुनाव में पार्टी की शत-प्रतिशत विजय सुनिश्चित है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि अगले तीन दिनों तक प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को अशोक राठौर मानकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करे। साथ ही, उन्होंने चुनाव प्रबंधन में लगी टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री रमेश कुशवाहा नझाई, प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, राजकुमार जैन, क्षेत्रीय सदस्य बंशीधर श्रीवास बाबू जी, बसंती लारिया, डॉ. स्वाधीनता कृष्ण, केदार नाथ तिवारी, हरीराम सिंह लोधी एडवोकेट, गौरव गौतम, रजनी अहिरवार, गंधर्व सिंह लोधी बाबू जी, ई. हाकिम सिंह लोधी, अशोक रावत, ई. भागीरथ बरुआ, ई. बी. के. पाल, नरेंद्र कड़की, संतोष कुशवाहा, ई. मोहनलाल रैकवार, कमलापति रिछारिया, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अजय पटैरिया, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, जिला कोषाध्यक्ष मनीष सड़ैया, जिला उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव भैया, रुचिका बुंदेला, अवतार सिंह लोधी एडवोकेट, विलास पटैरिया, दिनेश गोस्वामी एडवोकेट, डॉ. दीपक चौबे, ध्रुव सिंह सिसौदिया, दीपक पाराशर, निखिल तिवारी, रुपेश साहू, नगर अध्यक्ष भगतसिंह राठौर, देवेंद्र सिंह लोधी, कुंजन सिंह लोधी एडवोकेट, घनश्याम साहू, गजेंद्र प्रताप सिंह लोधी एडवोकेट, मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल नासिर मंसूरी, कल्लन कुशवाहा, राज झां, अमन द्विवेदी, पंकज जैन, डॉ. बालकिशन राजपूत, आशीष हुड्डैत और रोहित रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।