ऋषभदेव गौरव न्यास की दो दिवसीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन, रविंद्र नाट्य गृह में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह.ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा आयोजित दो दिवसीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन हो गया है। इस अवसर पर रविंद्र नाट्य गृह में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजेश जैन दद्दू मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों और विद्वानों की चर्चाओं के बाद प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इंदौर में ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विद्वान गोष्ठी का समापन रविंद्र नाट्य गृह के वातानुकूलित सभागृह में भव्य सम्मान समारोह के साथ हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस समारोह में उज्जैन की प्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती स्नेहलता-श्रवण जी सोगानी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रैनेसां यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर जैन गौरव स्वप्निल जी कोठारी ने की।

इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से आए प्रख्यात विद्वान, पांच पूर्व कुलपति, वर्तमान चांसलर, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों सहित कई महान विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे सभागृह में विद्वानों के सारगर्भित विचारों और इंदौर नगर जैन समाज की प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवपूर्ण वातावरण बना रहा।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 'जैन समाज गौरव 2026' से दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक-आशा जैन बड़जात्या को नवाजा गया। इसके अलावा, जैन युवा गौरव के रूप में इंजी. अर्पित जैन (वाणी-भूषण) को सम्मानित किया गया। अन्य विशिष्ट प्रतिभाओं में सौरभ बड़जात्या (सीएस), चिंतन बाकलीवाल (संगीत), ललित जैन (तकनीक), उन्नति झांझरी (वक्ता), श्रीमती अनिका जैन (आर्किटेक्ट), हेमंत जैन (बिजनेस दर्पण), डॉ. जैनेन्द्र जैन (स्वतंत्र पत्रकार) और श्रीमती रेखा जैन (श्रीफल न्यूज़) शामिल रहे।

सभी सम्मानित प्रतिभाओं को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। उपस्थित विद्वानों ने कहा कि इन प्रतिभाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर न केवल जैन समाज, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी हंसमुख गांधी, टीके वेद, अशोक खासगीवाला, कैलाश वेद, निर्मल कासलीवाल, अनिल जेनको, माहबीर बेनडा, विरेन्द्र बड़जात्या, नकुल पाटोदी, मनीष नायक, राहुल जैन स्पोर्ट्स, संगीता विनायका और उषा पाटनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ऋषभदेव गौरव न्यास के अध्यक्ष डॉ. अनुपम जैन, महामंत्री जैनेश झांझरी एवं समस्त पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, विद्वानों और सम्मानित प्रतिभाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करने का संकल्प लिया गया।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स