मिशन शक्ति फेज-6.0: ललितपुर कोतवाली में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

जनपद ललितपुर स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के क्रम में रानी लक्ष्मीबाई योजना से लाभान्वित महिलाओं एवं बालिकाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया तथा जलपान कराया गया इस अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव एवं उनकी रोकथाम के संबंध में जागरूक करते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर **1930** सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इनका उपयोग कर सकें।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने, उन्हें सम्मानित करने तथा उनकी सुरक्षा, सहायता एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

लेखक के बारे में

Deepu Gupta

@deepugupta1310

Reporter Talbehat

0 फॉलोअर्स