दिल्ली की ऐतिहासिक धरा पर जैन धर्म के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा जाने वाला है। राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महाराज के शिष्य, चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के कर कमलों से भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 25 अक्टूबर 2026, रविवार को दिल्ली के लाल किला मैदान में संपन्न होगा।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक दीक्षा समारोह नहीं, बल्कि सांसारिक मोह-माया को त्यागकर आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर होने का एक महापर्व है। इस ऐतिहासिक समारोह के लिए तिथि और समय रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर ठीक 01:00 बजे निर्धारित किया गया है। दीक्षा स्थल श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर के सामने, लाल किला मैदान, दिल्ली रहेगा।
इस पुनीत आयोजन के आयोजक प्राचीन श्री अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत (रजि.), धर्मपुरा, दिल्ली-110006 हैं, जबकि संयोजन का दायित्व ऋषभ विहार चातुर्मास समिति, दिल्ली द्वारा निभाया जा रहा है। आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए दिल्ली जैन समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता निरंतर जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति ने भारतवर्ष के सकल जैन समाज से इस अद्भुत और वैराग्यमय क्षण के साक्षी बनने की अपील की है। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन ने भी समस्त समाज से दिल्ली पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और वैराग्य की अनुमोदना करने का आह्वान किया है। आयोजन के दौरान 'नमोस्तु शासन जयवंत हो' का जयघोष गुंजायमान रहेगा।