बामौरकलां| थाना क्षेत्र के ग्राम वनखेड़ा में देर रात एक कच्चा मकान अचानक गिर गया। इस हादसे में मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रमेश वंशकार पुत्र मोहनजू वंशकार ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि 7 और 8 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 12 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रहा था। उसी दौरान पास ही स्थित कच्चे मकान में उसका भाई खिलन वंशकार (48) अपनी पत्नी सियाबाई (45) के साथ सो रहा था। अचानक मकान गिरने और चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे और लकड़ियों के नीचे दबे दंपति को बाहर निकाला। हादसे में खिलन वंशकार के दाहिने हाथ और पैर में चोट आई है, वहीं सियाबाई गंभीर रूप से घायल हो गई थी और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी।
परिजन सियाबाई को उपचार के लिए तत्काल बामौरकलां अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों ने थाना बामौरकलां में दी।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में मर्ग क्रमांक 20/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
✍️अतुल कुमार जैन