ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित प्रदेशव्यापी पत्रकार वार्ता के तहत जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हत्या, लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) वर्ग के युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनका आरोप है कि 22 भर्ती परीक्षाओं में पीडीए आरक्षण के 11,500 से अधिक पदों पर अनियमितताएं हुई हैं। वहीं, 69 हजार शिक्षक भर्ती में करीब 8 हजार पदों पर आरक्षण की अनदेखी कर सामाजिक न्याय की भावना को आघात पहुंचाया गया है उन्होंने कहा कि सरकार लगातार पिछड़े और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों में उनकी भागीदारी से वंचित करने का प्रयास कर रही है। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन चलाएगी और न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी इस दौरान पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।