चंदेरी सिविल अस्पताल में एमएस,एमडी डॉक्टर पदस्थ किए जाने की मांग.रिपोर्ट - कल्याण सिंह अहिरवार ( LNN- न्यूज़ चंदेरी )

चंदेरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 से 50 बिस्तर उन्नयन कर सिविल अस्पताल का दर्जा 3 जनवरी 2019 को प्रदान कर दिया गया था और उसी के क्रम में 50 बिस्तर उन्नयन वाला अस्पताल अब निर्मित होन

े जा रहा है परंतु चंदेरी के अस्पताल में पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद राज्य शासन द्वारा स्वीकृत होने के बाद भी रिक्त पड़े हैं, जिसमें एमएस,एमडी डॉक्टर एवं निश्चेतन

ा विशेषज्ञ के पद स्वीकृत होकर खाली है स्त्री रोग एवं शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में जो डॉ पंकज गुप्ता,डीजीओ,डॉ एम एल खरका, डीसीएच यहां पदस्थ हैं, वह एमबीबीएस डिग्री के बाद डिप्लोमा डिग्री प्रा

प्त है जिन दोनों से विशेषज्ञ चिकित्सकों का काम लिया जा रहा है। लेकिन चंदेरी सिविल अस्पताल में आज दिनांक तक एमएस, एमडी डॉक्टर की पदस्थापना राज्य शासन द्वारा सीधे तौर पर नहीं की गई है जिसे तत्

काल किए जाने की मांग आम नागरिको, ग्रामीण जनों, महिला मंडल एवं प्रबुद्धजनों ने की है अशोकनगर जिले के तत्कालीन कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा मुंगावली में पदस्थ डॉक्टर अमित आर्य,एमडी, को चंदेरी मे

ं वैकल्पिक रूप में भेजा गया था, जो अपनी सेवाएं चंदेरी सिविल अस्पताल में दे रहे हैं, किंतु राज्य शासन की यह जिम्मेदारी है कि, चंदेरी में रिक्त पडे हुए पदों को वह भरे अभी मध्य प्रदेश लोक सेवा

आयोग से चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों, एमएस,एमडी एवं चिकित्सकों, एमबीबीएस, की पदस्थापना आदेश जारी हो रहे हैं, अतः राज्य शासन से नागरिकों ने यही अनुरोध किया है कि चंदेरी में एक एमएस, तथा एक एमडी

डॉक्टर की पदस्थापन तत्काल राज्य शासन करें ताकि उन्नयन होने वाला 50 बिस्तर अस्पताल सुचारू रूप से संचालित हो सके और चंदेरी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।

लेखक के बारे में