इंदौर ने रचा विश्व इतिहास: जगतपूज्य के सान्निध्य में आयोजित 33वाँ श्रावक संस्कार शिविर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

इंदौर/ सेठ हुकुम चंद्र की धर्म नगरी एक बार फिर इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज हो गई है तीर्थ चक्रवर्ती जगतपूज्य संत शिरोमणि सुधा सागर जी संसघ के पावन सान्निध्य में पुण्योदय विद्यापीठ द्वारा आयोजित 33वें ऐतिहासिक श्रावक संस्कार शिविर ने वह कर दिखाया है जो आज तक किसी ने नहीं किया। इस भव्य, दिव्य और अलौकिक शिविर को *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स* में आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इस वर्ष के श्रावक संस्कार शिविर, जिससे पूरे विश्व में इंदौर और जैन समाज का मस्तक गर्व से ऊँचा हो गया है।
यह केवल एक शिविर नहीं, बल्कि धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक जागृति का एक महा-अभियान था। गोल्डन बुक की टीम ने माना कि इतनी बड़ी संख्या में श्रावकों- का एक साथ, एक ही स्थान पर, एक ही समय में जैन श्रावकाचार के व्रतों, स्वाध्याय, सामायिक और संस्कारों का इतना गहन और अनुशासित प्रशिक्षण लेना अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है। इस अनूठे आयोजन ने धर्म को केवल पूजा तक सीमित न रखकर उसे जीवन जीने की पद्धति के रूप में स्थापित किया।
जब गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण-पत्र *जगतपूज्य गुरुदेव के श्री चरणों में समर्पित* किया जा रहा है। गुरुदेव के समक्ष विनयपूर्वक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हुए शिविर के पपुण्यार्जक आलोक आकाश कोल परिवार
पुण्यार्जक परिवार का अतुलनीय योगदान -
यह संपूर्ण आयोजन *शिविर पुण्यार्जक श्रीमंत सेठ आलोक आकाश जैन (कोयला परिवार)* के पुण्य सहयोग से ही अविस्मरणीय बन सका। उनके परिवार द्वारा धर्म प्रभावना के इस महायज्ञ में दिया गया अतुलनीय सहयोग सदैव याद रखा जाएगा। पुण्योदय विद्यापीठ धर्म प्रभावना समिति की पूरी टीम, मित्रा फिल्म्स इंदौर और सभी सेवादारों की अथक मेहनत ने इस स्वप्न को साकार किया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के राष्ट्रीय प्रचारक *राजेश जैन दद्दू एवं समाज श्रेष्ठी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा - _"यह इंदौर के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त जैन समाज के लिए गर्व का विषय है। जब धर्म और संस्कार को विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता मिलती है, तो यह सिद्ध होता है कि जैन धर्म का मार्ग ही विश्व को शांति और संस्कार दे सकता है।"_।

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स