82 वर्ष की उम्र में हेंडप्रिंट विषेशज्ञ आत्माराम सोमानी ने ली अंतिम सांस

रिपोर्टर कल्याण अहिरवार चंदेरी मो.7047883182


चंदेरी अपने ज़माने के सुप्रसिद्ध चंदेरी साड़ी को नयी पहचान दिलाने वाले आत्माराम सोमानी का 82 वर्ष में निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। अपने चंदेरी साड़ी के व्यापार में कुछ अलग करने के जूनून को अपना व्यवसाय बनाने पर आत्माराम को इतनी प्रसिद्धि मिली कि आज चंदेरी प्लेन साड़ी पर हस्त छापा कला बहुत सारे चंदेरी साड़ी के उद्योगपति का मुख्य व्यवसाय बन गया है । आत्माराम जी ने अपने हुनर से उस समय चंदेरी प्लेन साड़ी पर अपने हस्त छापा तैयार कर साड़ी पर हेंड प्रिंट कर अपना व्यवसाय बना कर प्रसिद्धि हासिल की। आज़ जयपुर सांगानेर बाक प्रिंट चंदेरी प्लेन साड़ी पर यहां प्रिंट हो रही है और चंदेरी की शान बन रही है हेंडप्रिंट इनकी ही देन है। आज़ चंदेरी साड़ी हेंडप्रिट प्रायः चंदेरी में यह कला लुप्त होती जा रही है।बाहर के लोगों ने यह हस्त छापा कला अपना कर अपनी आजीविका बना ली है।आत्माराम के बड़े बेटे का नाम आलोक सोमानी छोटे अमित सोमानी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी श्री आत्माराम सोमानी जी ने चंदेरी साड़ी को एक नया आयाम दिया उन्होंने चंदेरी में प्लेन साड़ी बनाकर हैंड प्रिंट का काम शुरू किया उन्हें प्रिंट करने का बड़ा शौक था वह अपने घर पर ही एक छोटा सा कारखाना लगाए हुए थे उनकी प्रिंट की हुई साड़ियां बाहर बहुत पसंद की जाती थी उनके निधन के बाद यह कला शायद लुप्त हो जाए। उनके छोटे बेटे अमित सौमानी अपने स्वभाव और मेहनत से पार्षद भी है। आज़ उनकी अंतिम यात्रा में शहर के सभी समाज के लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है

लेखक के बारे में

K

@kahirwar413

0 फॉलोअर्स