ललितपुर: वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 'कपि वन' में लगाए गए 6,000 फलदार पौधे

ललितपुर में वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत नवीन विशिष्ट वनों की स्थापना के क्रम में 21 जुलाई 2026 को नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-20, मोहल्ला तालाबपुरा स्थित सुम्मेरा तालाब एवं वृद्धाश्रम के समीप ‘कपि वन’ की स्थापना की गई।

इस अवसर पर फलदार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि पारिस्थितिक संतुलन, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में विशिष्ट वनों की स्थापना की जा रही है।

इसी क्रम में ‘कपि वन’ के विकास हेतु सुम्मेरा तालाब परिसर में 1,000 तथा वृद्धाश्रम के समीप 5,000 फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस प्रकार आज कुल 6,000 पौधे लगाए गए, जिनमें आम, अमरूद, कटहल और सीताफल जैसी विभिन्न प्रजातियां शामिल हैं।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद, ललितपुर की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की आधारशिला हैं।

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण, छाया और जल संरक्षण प्रदान करते हैं।

पर्यावरण संरक्षण आज एक वैश्विक आवश्यकता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह प्रकृति के संवर्धन में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करे।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा, अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री रोहित यादव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मनीष कुमार गौण, पार्षद प्रतिनिधि श्री अमरदीप रजक, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, नजूल लिपिक श्री सुधीर कुमार रावत, सतेन्द्र रिछारिया, सुधांशु मालवीय, कृष्णपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह यादव, मुकेश यादव सहित नगर पालिका परिषद और वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स