भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का संचालन कराए जाने हेतु जिला अधिकारी महोदय के आदेश अनुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा आज दिनांक 08.06.2026 को जनपद ललितपुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य माननीय श्रीमती अर्चना पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान की अध्यक्षता में जिला महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत माननीय महोदया की गरिमामई उपस्थिति में नवजात 18 बालिकाओं के जन्म पर केक कट कर उनकी माता को फूल माला पहनकर बेबी किट, ड्राई फूड, वस्त्र, पौधा, गमला, कैरी बैग, मिष्ठान एवं बधाई पत्र देकर बिटिया जन्म की बधाई दी गई एवं पौधा को बेटी के नाम से लगाने व बेटा बेटी को एक समान परवरिश व पढ़ाई लिखाई में समान बराबरी का अवसर प्रदान करने की बात कही गई, कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या सुमंगला योजना एवं मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओ को सभी हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 108, 1090, 1098, 1076, के बारे में भी अवगत कराया गया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी की उपस्थिति प्रेरणादायक रही l कार्यक्रम में महिला चिकित्सालय के सीएमएस गजेंद्र सिंह, डॉक्टर विशाल जैन, नंदलाल मैनेजर, ज्वाला पटेल, रामगुलाम श्रीवास संतोष पटेल, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर ममता श्रीवास जेंडर स्पेशलिस्ट प्रियंका नामदेव, सामाजिक कार्यकर्ता रुपेश शर्मा, सखी वन स्टॉप सेंटर से सेंटर मैनेजर सरिता रिछारिया, परामर्शदाता पूनम शर्मा, कीर्ति, रेशमा, निशा, अभिषेक अपूर्वा, रूबी,प्रदीप, दीपक, चाइल्डलाइन से शुभम वर्मा, मेडिकल स्टाफ एवं आम जनमानस उपस्थित रहा










📸 और तस्वीरें