रिपोर्टर कल्याण अहिरवार मो.7047883182
चंदेरी -: पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के द्वारा जिला अशोकनगर मे यातायात को सुगम बनाने हेतु भारी वाहनो की प्रवेश निधेष करने हेतु आदेशित किया गया है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश के मार्गदर्शन मे एसडीओपी चंदेरी महेश शर्मा, तहसीलदार चंदेरी दिलीप दरोगा एंव थाना प्रभारी चंदेरी प्रशांत यादव द्वारा चंदेरी शहर मे भारी वाहनो का सुबह 06.00 से रात 11.00 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित किया गया, सभी से स्थानीय प्रशासन अनुरोध किया है कि शहर में यातायात का सुचारु एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुविधा के दृष्टिगत अस्थायी रूप से भारी वाहनो का डायवर्जन लागू किया गया है। सभी नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें, पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का अनुपालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश करने का प्रयास न करें। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में आमजन का सहयोग अपेक्षित है। किसी भी असुविधा के लिए खेद है। यह व्यवस्था जनहित एवं सुरक्षित यातायात संचालन के उद्देश्य से लागू की गई है। दिनांक 02.08.2026 को थाना चंदेरी क्षेत्रान्तर्गत यातायात को सुगम बनाने एंव बढ़ती सड़क दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु चंदेरी शहर मे तहसील तिराहा चंदेरी एंव मुंगावली चुंगी नाका चंदेरी पर भारी वाहनो को सुबह 06.00 बजे से रात 11.00 बजे प्रवेश निषेध कर वैरिकेटिंग कर बैनर लगाया गया । जिससे शहर मे यातायात सुगम होगा एंव वाहनो को डायवर्जन वायपास रोड चंदेरी से होने से शहर मे सड़क दुर्घटना मे कमी होगी। उक्त कार्यवाही मे एसडीओपी चंदेरी महेश शर्मा, तहसीलदार चंदेरी दिलीप दरोगा, थाना प्रभारी थाना चंदेरी प्रशांत यादव के साथ आरक्षक योगेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक अजय शर्मा सहित पुलिस स्टाफ शामिल रहा ।

📸 और तस्वीरें