जनपद ललितपुर के कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 स्थित तेरई फाटक पर पुलिस और खाद्य विभाग ने एक संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है मुखबिर की सूचना पर तेरई फाटक चौकी पुलिस ने झांसी से मध्य प्रदेश के सागर की ओर जा रही एक स्लीपर बस को रोका और उसमें लदे भारी मात्रा में खाद्य पदार्थों को बरामद किया।
बरामद सामग्री में 6 कुंतल खोया, 50 किलो हींग, 10 कुंतल बर्फी और 10 कुंतल मिक्स केक शामिल हैं। इनकी कुल कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संबंधित स्लीपर बस को सीज कर दिया है। इसके बाद खाद्य विभाग की मौजूदगी में बरामद सभी खाद्य पदार्थों को जेसीबी मशीन की मदद से नष्ट कराया गया।
यह कार्रवाई चौकी इंचार्ज तेरई फाटक शिवजीत सिंह के नेतृत्व में की गई। मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य विनोद कुमार शर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन सहित पुलिस टीम मौजूद रही। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज शिवजीत सिंह के साथ कांस्टेबल उमाशंकर तिवारी, सोनू विश्वकर्मा, शिववीर सिंह, सतेंद्र सिंह, राम आसरे, अमनदीप और लतीफ शामिल थे। पुलिस और खाद्य विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में खाद्य पदार्थों के अवैध परिवहन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई है।