ललितपुर, 17 अक्टूबर 2026 समस्त कुर्मी समाज, ललितपुर (पंजीकृत सामाजिक संगठन) ने आज उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त, आलू विकास विपणन सहकारिता संघ लिमिटेड के सभापति विमल कटियार को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने जनपद ललितपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट राजेन्द्र प्रसाद पटेल, कपूर पटेल, द्वारिका प्रसाद पटेल, सोहन लाल निरंजन, आनन्द पटेल, जितेन्द्र पटेल, किसन लाल, महेन्द्र पटेल, सुदामा सिंह पटेल, आशीष पटेल एवं सुरेन्द्र कुमार पटेल शामिल रहे। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि ललितपुर नगर के पटेल नगर स्थित गोविन्दसागर तिराहे पर खाली जगह उपलब्ध है। यह स्थान नगरपालिका परिषद के अंतर्गत आता है और एनएच-44 हाईवे से लगा हुआ है। इस तिराहे के एक ओर पुराना सागर रोड है जो शहर की ओर जाता है, जबकि दूसरी ओर गोविन्दसागर बांध का मार्ग है। संगठन के अनुसार, यह स्थान प्रतिमा स्थापना के लिए अत्यंत उपयुक्त है।
संगठन ने मांग की है कि नगरपालिका परिषद, ललितपुर द्वारा पारित प्रस्ताव पर शासन से आवश्यक अनुमति दिलवाने की कृपा की जाए। ज्ञापन सौंपते समय समस्त कुर्मी समाज के पदाधिकारी और अपना दल (एस) के युवा अध्यक्ष सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के गौरव, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से युवाओं में राष्ट्रप्रेम और प्रेरणा का संचार होगा तथा नगर की शोभा में भी वृद्धि होगी।