इलाहाबाद–झांसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी गतिविधियों को तेज कर दिया है इसी क्रम में आज जखौरा मण्डल में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
भाजपा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में जिला महामंत्री गौरव गोतम, हरीराम सिंह लोधी एडवोकेट और बूथ प्रभारी गन्धर्व सिंह लोधी (बाबू जी) भी मौजूद रहे। बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने कस्बे में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के पक्ष में प्रथम वरीयता का मतदान करने की अपील की।
इस दौरान झांसी–ललितपुर के सांसद पं. अनुराग शर्मा और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। डॉ. अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की ओर से प्रत्येक 20 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख और पांच पन्ना प्रमुखों यानी 100 मतदाताओं पर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
सांसद पं. अनुराग शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्नातक विधान परिषद चुनाव का क्षेत्र काफी विस्तृत है और इसमें कई जिले शामिल हैं, इसलिए प्रत्याशी का हर स्थान पर पहुंचना संभव नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव में जुटने और जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
बैठक और जनसंपर्क के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रामराजा मंदिर पहुंचकर प्रार्थना की। इसके पश्चात आजाद चौक और लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जहां सांसद अनुराग शर्मा और डॉ. अनिल यादव ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डॉ. अनिल यादव, सांसद पं. अनुराग शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जिला संयोजक जगदीश सिंह लोधी एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरिराम निरंजन, वरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुंदेला, डॉ. राजकुमार जैन, केदार नाथ तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजय पटैरिया, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, बंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव भैया, अवतार सिंह लोधी एडवोकेट, अजय जैन साइकिल, ध्रुव सिंह सिसौदिया, अशोक रावत, निखिल रामकुमार तिवारी, कौस्तुभ चौबे, गौरव चौधरी, अनुपम चौबे प्रधान, नील पटैरिया, मनीष अग्रवाल, गब्बर अहिरवार, मौनू जैन सैदपुर, जितेन्द्र वैद्य, राजेश लिटौरिया, रमेश गांधी, डॉ. आर.सी. साहू, दीपक बाबी और रवि साहू, जगभान सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।