ललितपुर में मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के अंतर्गत तेरई फाटक स्थित वीणा वादिनी बालिका इण्टर कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 की मेधावी छात्रा कु. दिव्या यादव को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या का दायित्व सौंपा गया।
एक दिन की प्रधानाचार्या के रूप में कार्यभार संभालते हुए दिव्या यादव ने प्रातःकालीन वंदना सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने नारी शिक्षा, आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बेटियाँ हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं और उन्हें अपनी क्षमता साबित करने के लिए उचित अवसर मिलना आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में भी जागरूक किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि मिशन शक्ति सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्या श्रीमती रमा तिवारी, महेन्द्र सिंह परिहार, सृष्टि तिवारी, सुभद्रा परिहार, अक्षिता राजा, आकांक्षा यादव, रामजीवन विश्वकर्मा और ऋषभ कौशिक व शिवप्रताप सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एक दिन की प्रधानाचार्या दिव्या यादव को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।