चार मुकदमों में वांछित चल रहे वीरेंद्र सिंगारिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झाँसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: धोखाधड़ी के मामलों में वांछित 25-25 हजार के इनामी दंपत्ति पंजाब से गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के निर्देशन और नेतृत्व में जनपद में अपराध की रोकथाम तथा वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने धोखाधड़ी के विभिन्न मुकदमों में लंबे समय से वांछित चल रहे इनामी अभियुक्त बीरेन्द्र सिंगरिया, पुत्र द्वारकानाथ, निवासी गुरसराय और उनकी पत्नी पूजा शर्मा को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त बीरेन्द्र सिंगरिया के खिलाफ झाँसी और जालौन जनपद में धोखाधड़ी से संबंधित करीब 7 एफआईआर पहले से ही पंजीकृत हैं। वहीं, अभियुक्ता पूजा शर्मा के विरुद्ध भी धोखाधड़ी के मामलों में लगभग 4 एफआईआर दर्ज हैं। इन दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा प्रत्येक पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। ये दोनों अभियुक्त माननीय न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) आदेशिका के अंतर्गत भी वांछित थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस पूरे प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री प्रिया सिंह की वीडियो बाइट भी जारी की गई है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स