झांसी में कार और सीएनजी ऑटो की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ड्राइवर समेत 4 लोग झुलसे
झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र में हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह एक लग्जरी कार ने सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में तुरंत आग लग गई और करीब 20 फुट ऊंची लपटें उठने लगीं। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
ऑटो चालक बबीना के रसोई गांव निवासी कुमेर यादव (50) ने बताया कि वह रविवार सुबह ऑटो में पांच सवारियों को लेकर बबीना से झांसी आ रहे थे। तभी हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रही हुंडई वरना कार ने रॉन्ग साइड आकर ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ऑटो को लगभग 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे ऑटो आग का गोला बन गया।
हादसे में घायल आईटीआई कॉलोनी निवासी सविता नागर (44) ने बताया कि वह बबीना एमएच हॉस्पिटल में वार्ड सहायिका हैं और नाइट ड्यूटी के बाद घर लौट रही थीं। उन्होंने कहा, "टक्कर के बाद मैं ऑटो से बाहर गिर गई। ऑटो में भीषण आग लगी थी और लोग भागने के लिए चिल्ला रहे थे। मेरे पैर जल चुके थे, इसलिए मैं चल नहीं पा रही थी। मैं घिसटकर करीब 20 मीटर दूर तक आई, जिसके बाद दो युवकों ने मुझे उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।" एक अन्य घायल फूला देवी (70), जो बबीना के राजा का तालाब की निवासी हैं, ने बताया कि वह अपने भांजे कमलेश से मिलने तालपुरा जा रही थीं।
इस दुर्घटना में कुमेर यादव, खैलार निवासी राजीव (31), फूला देवी और सविता नागर घायल हुए हैं। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
सदर बाजार थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।