रिपोर्टर कल्याण अहिरवार चंदेरी जिला अशोक नगर
चंदेरी। एसडीएम चंदेरी के मार्गदर्शन में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को सिविल अस्पताल चंदेरी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋचा शर्मा ने टीकाकरण, जन-संकल्प यात्रा, एनसीडी, टीबी मुक्त भारत अभियान, पोषण माह, गर्भवती माताओं का तीन माह के भीतर अनिवार्य पंजीयन, समय पर रिपोर्टिंग और गर्भवती महिलाओं की DBT KYC सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
बैठक में जिन कर्मचारियों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बीपीएम विशाल यादव, बीसीएम गीता यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, बीडीएओ, सचिन जैन, नीरज शर्मा सहित आशा सहयोगिनी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
डॉ. ऋचा शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। जिन कर्मचारियों का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाएगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी