एक क्षेत्र एक वेतन के तहत लेखपालों ने रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंपा अतिरिक्त क्षेत्रों का चार्ज

झांसी / गरौठा - उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ,लखनऊ द्वारा लिए गए निर्णय एवं पूर्व सूचना के क्रम में शासन एवं राजस्व परिषद द्वारा लेखपाल संवर्ग की मांगों पर अपेक्षित विचार नहीं किए जाने के के विरोध में आज लेखपाल संघ के जिला मंत्री अनुज डेंगरे के नेतृत्व में सभी लेखपालों से अपने अतिरिक्त हल्को क्षेत्रों के चार्ज को रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंपा ओर साथ साथ अपने बस्ते वापिस किए और अन्य कामों में जैसे आय,, जाति, निवास प्रमाण पत्र ,धारा 80, धारा 98 ,दुर्घटना कृषक बीमा सहित अन्य अतिरिक्त कार्य का भी विरोध जताया ।। लेखपाल संघ के जिला मंत्री अनुज डेंगरे ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशन के अनुसार "" एक क्षेत्र एक वेतन "" के तहत की काम किया जाएगा ।। और अगर शासन व राजस्व परिषद द्वारा हमारी मांगों को नहीं सुना जाएगा तो हमारा संघ अन्य कार्यों का भी बहिष्कार करने के लिए बाध्य होगा । इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मयंक द्विवेदी ,तहसील मंत्री देवेंद्र सागर , नीतेश, भुवनेंद्र , राज गुप्ता , आरती सिंह ,कामिनी ,पल्लवी यादव ,मनोज शुक्ला, हामिद, आरती निरंजन, शिवम् आदि समेत सभी क्षेत्रों के लेखपाल मौजूद रहे ।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स