झाँसी : बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के माल पर किया हाथ साफ

झांसी के टहरौली में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी चोरी

झांसी जिले के टहरौली स्थित बजरीया बाजार में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक शंभू दयाल और उनकी पत्नी स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ दिन पहले झांसी में अपने बेटे डॉक्टर अजय गुप्ता के पास चले गए थे, जिसके चलते घर पर ताला लगा हुआ था।

21 सितंबर 2026 को जब परिवार वापस अपने घर लौटा और ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ दिया था और घर में रखे बक्से व अटैची के ताले भी टूटे हुए मिले।

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से लगभग एक लाख रुपये नकद, दो सोने की चूड़ी, सोने की अंगूठी, सोने का टॉप्स सेट, सोने की झुमकी और दो चांदी की पायल समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

इस संबंध में डॉक्टर अजय गुप्ता ने टहरौली थाने में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की जल्द जांच कर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स