सड़क के गड्ढों के लिए मोदी फार्मूला अपनाएंगे: अरविंद वशिष्ठ
झाँसी। आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से महानगर में चौतरफा सड़क पर हुए गहरे गहरे गड्ढों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि महानगर में चारों तरफ गहरे गहरे गड्ढे हैं। ऐसी कोई सड़क नहीं है, जहां गड्ढे न हो। बड़ागाँव गेट अंदर, बाहर, उन्नाव गेट अंदर, बाहर के साथ जो मुख्य सड़कें हैं, उनमें भी गहरे गहरे गड्ढे हैं, जिस कारण आए दिन वृद्ध, महिलाएं एवं बालिकाएं वाहनों से गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं।बयहां तक कि सड़क पर चलने वाले ई रिक्शा गड्ढों के कारण बीचों बीच चलते हैं, जिससे जहाँ तहाँ ट्रैफिक जैम की समस्या बढ़ी हुई है। यदि गलती से ई रिक्शा गड्ढे में चला जाता है, तो वह पलट जाता है, जिससे बैठी हुई सवारी एवं आसपास चल रहे लोग चोटिल हो जाते हैं। यदि समस्या हल नहीं होती है, तो हम लोग मोदी फार्मूला अपनाएंगे, जिसमें गड्ढों के चारों तरफ खड़े होकर थाली और शंख बजाएंगे, क्योंकि जब कोरोना चरम सीमा पर था, लोग कोरोना से मर रहे थे, देश में त्राहि त्राहि मची थी, तब मोदी जी ने यह फार्मूला दिया था और अब भी त्राहि त्राहि का माहौल है। अब हम भी इसी फॉर्मूला को अपनाएंगे। यदि फिर भी समस्या हल नहीं होती है,वतो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर गड्ढे भरने का काम करेंगे। इस दौरान सतेंद्र पुरी गोस्वामी (जिलाध्यक्ष) व्यापार सभा, मौहर सिंह राठौर, महीपत झा, संचय लाल, विष्णु यादव, सुमित(जिला सचिव), मनोज यादव, अनुराग, नवाजिश राइन, हैदर अली, हनीफ राईन, मनीष कश्यप, अभिषेक दीक्षित, आशीष वाजपेई, आदिल खान, रिजवान, समीर उलहक़, आलोक, समीर, शाकिब अहमद आदि उपस्थित रहे।