कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज से पेशी के बाद झांसी जेल लाया गया मुख्तार का बेटा अली
. कहा-लम्बा सफर था, कुछ नहीं कहना
2023 के करेली थाने में 5 लोगों पर दर्ज मुकदमे के मामले में अली की प्रयागराज कोर्ट कोर्ट में पेशी थी। उसे सुबह करीब 6 बजे झांसी जेल से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया था। अली का काफिला कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र से गुजरा तो सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने काफिले में शामिल वाहनों को रोककर चेकिंग की।
इस दौरान अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी को भी रोका गया। पुलिस ने उससे काफी देर तक पूछताछ की। वाहन चेकिंग के बाद उसे जाने दिया गया। इसके बाद अली को प्रयागराज ले जाकर कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद देर रात उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वापस झांसी जिला जेल लाया गया था।
अली ने कहा था- मैं नैनी सेंट्रल जेल में पूरे नियम कायदे के साथ रह रहा था। लेकिन परेशान करने के मकसद से मुझे प्रयागराज से दूर झांसी भेजा गया। रास्ते में बहुत दिक्कत हुई है। गाड़ी के इतने छोटे से चैंबर में 5 से 6 लोगों को बैठाकर ले आया गया। मुझे होम डिस्ट्रिक से यहां भेजने का क्या मतलब है?
रास्ते में मुझे पीने के लिए पानी तक नहीं दिया गया। नैनी सेंट्रल जेल में अधिवक्ताओं के सिवाय मुझसे कोई भी मिलने नहीं आता था। नैनी जेल में कैश मिलने के सवाल पर अली ने कहा था- वो कूपन के लिए पैसा आया था। वो तो जेल में अलाउड है। अब उसे किसी दूसरे तरीके से दिखाया जा रहा है। अधिवक्ताओं के रूप में जो लोग मुझसे मिलने आते थे उनका वकालतनामा लगा होता था। जेल मैन्युअल के अनुसार मेरी मुलाकात होती थी।
अली ने मीडिया से कहा था- मैं तो दिल्ली में लॉ कर रहा था। फर्जी मुकदमे लगाकर मुझे जेल भेज दिया गया। जेल में रहते हुए मेरे ऊपर 8 मुकदमे लगा दिए गए। अपनी जान को खतरा बताते हुआ कहा कि ये मेरा अल्लाह जानता है कि यहां सुरक्षित रहेंगे कि नहीं?

📸 और तस्वीरें