नत्थी खेड़ा में जल विहार महोत्सव पर प्रभु श्री राम ने किया नगर भ्रमण, उमड़े श्रद्धालु.

ललितपुर जिले के थाना पूराकला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नत्थी खेड़ा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जल झूलनी एकादशी के पावन पर्व पर जल विहार महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया श्री राम राजा सरकार के मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से पूजन के बाद प्रभु श्री राम अपने रथ रूपी विमान में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। ढोल-नगाड़ों और "जय श्री राम" के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर प्रभु का स्वागत किया।

परंपरा के अनुसार दोपहर बाद शोभायात्रा गांव के रामघाट तालाब पर पहुंची, जहां प्रभु को जल नाव मैं बिठाकर जल विहार कराया गया। पुजारी साकेत बिहारी शुक्ला जी ने बताया कि जल झूलनी ग्यारस पर प्रभु को जल विहार कराने से सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना पूरी होती है।

इस अवसर पर पूराकलाँ थाना अध्यक्ष अजमेर सिंह एवं नत्थी खेड़ा चौकी इंचार्ज राजेश नागर पुलिस बल के साथ मौजूद एवं सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और अंत में प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न हुआ। एवं समस्त ग्राम वासियों का विशेष योगदान रहा!

---

लेखक के बारे में

Deepu Gupta

@deepugupta1310

Reporter Talbehat

0 फॉलोअर्स