सकरार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री दूधनाथ महाविद्यालय सकरार में 'हर घर तिरंगा' यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगातार तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में श्री दूधनाथ महाविद्यालय में आयोजित इस यात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखना है।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर रामचंद्र पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र भावना सर्वोपरि है और प्रत्येक छात्र को राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहना चाहिए। इस तिरंगा यात्रा में प्रवक्ता दिनेश सोनी, धर्मेश कुशवाहा, दिलीप चंद्र, शैलेंद्र सिंह, दिनेश भारती, राम चरण कुशवाहा, परशुराम अहिरवार, विजया तिवारी, राजकुमार, नीरज त्रिपाठी, अजय पाल सिंह, निर्देश कुमार और राजाराम कुशवाहा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। रिपोर्टर अर्चना श्रीवास की रिपोर्ट।