गई हुई दौलत वापस आ सकती है,बिमार शरीर फिर से स्वस्थ हो सकता है,खोई हुई इज्ज़त भी दोबारा अर्जित की जा सकती है.. लेकिन गुजरा हुआ समय, बहता हुआ पानी और पेड़ से टूटा हुआ पत्ता वापस कभी नहीं आ सकता..! अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज

औरंगाबाद पुष्पगिरी सोनकच्छ। परम पूज्य पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज के सानिध्य में अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज एवं उपाध्याय पियूष सागरजी महाराज ससंघ पुष्पगिरी में वर्षायोग हेतु विराजमान हैं उनके सानिध्य में वहां विभिन्न धार्मिक कार्योंकम संपन्न हो रहें हैं उसी श्रुंखला में आज उपस्थित गुरु भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज ने कहा कि। इसलिए जीवन एक उत्सव है, एक महोत्सव है। मगर आज वही जीवन अधिकांश लोगों के लिए बोझ बनकर रह गया है। 75% लोग न तो वास्तव में जी रहे हैं और न ही मर रहे हैं। वे केवल जीवन को बोझ समझकर ढो रहे हैं और रो रहे हैं। मनुष्य को सब कुछ आता है - सिवाय जीने और मुस्कुराने के।

मैं देख रहा हूँ -- आज मनुष्य की रातों की नींद खो गई और दिन का अमन-चैन भी खो गया है। तुम सोने के लिए बिस्तर पर लेटते हो, तकिए पर सिर रखते हो, लेकिन नींद आने के बजाय करवटें बदलना शुरू कर देते हो, और कहते हो -- करवटें बदलते रहे सारी रात हम, आप की कसम - आप की कसम

मैं कहता हूँ -- दुनिया में ऐसे बहुत थोड़े लोग होंगे, जिन्हें तकिए पर सिर रखते ही सुख की नींद आ जाती है, और सुबह उठने के लिये, जिन्हें घड़ी के अलार्म की जरूरत नहीं पड़ती है। वरना 90-95 फीसदी लोगों का हाल यह है, कि उन्हें सोने के लिए नींद की गोलियां लेनी पड़ती है, और सुबह जागने के लिए अलार्म की जरूरत पड़ती है। तुम्हारा नियंत्रण ना तो नींद पर है, ना जागरण पर। तुम पराधीन होकर जी रहे हो। पराधीनता सबसे बड़ा दु:ख है, पराधीन सपने हुं सुख नाही। जो स्वाधीन है, वही वास्तव में सुखी है। स्वाधीनता ही स्वर्ग है, स्वाधीनता ही मोक्ष है; और परतंत्रता केवल दुःख, तनाव और बोझ का दूसरा नाम है। जीवन का आनंद तभी है, जब हम अपने मन के स्वामी बनें, उसके दास नहीं...!!!ऐसी जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद ने दी है

गई हुई दौलत वापस आ सकती है,बिमार शरीर फिर से स्वस्थ हो सकता है,खोई हुई इज्ज़त भी दोबारा अर्जित की जा सकती है.. लेकिन गुजरा हु

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स