चंदेरी। चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया। खेत में बने पानी से भरे कुएं में डूबने से चार सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों मासूम भाई घर से निकले थे। कुछ समय बाद उनके कुएं में डूबने की जानकारी सामने आई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही चंदेरी पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया।
ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों की एक साथ मौत की खबर से पूरे विक्रमपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद चंदेरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे से जुड़े परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चारों बच्चे किस परिस्थिति में कुएं तक पहुंचे।
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम
चारों मृत बच्चों के शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल चंदेरी ले जाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जाएगी।
घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित परिवार के घर तथा घटनास्थल पर पहुंचने लगे। एक साथ चार मासूम भाइयों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है।
मामला चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर का है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
एक्सक्लूसिव ब्रेकिंग — चंदेरी
रिपोर्ट: कल्याण अहिरवार, चंदेरी