विदिशा - भारत भारती जैन मंडल द्वारा दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय 'आकांक्षा स्कूल' में राहत एवं सहायता सामग्री का वितरण किया गया लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने इस सेवा कार्य की जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग, लंच बॉक्स, प्लास्टिक की पानी की बोतलें और 2 स्टडी टेबल प्रदान की गईं। इसके साथ ही, मंडल की ओर से एक बच्चे की वार्षिक फीस के रूप में ₹5,000 की वित्तीय सहायता भी दी गई मंडल प्रमुख नीता सराफ ने इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने के लिए देवेश महेश्वरी एवं आरती जैन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख नीता सराफ, विद्युत जैन, सपना जैन, सरिता जैन, विभा जैन, संध्या जैन, सविता जैन, शिक्षिका शिल्पी जैन तथा स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।