दशलक्षण महापर्व के अवसर पर जैन मिलन विदिशा की निःशुल्क सात्विक भोजनशाला का शुभारंभ

दशलक्षण महापर्व के अवसर पर जैन मिलन विदिशा द्वारा संचालित निःशुल्क सात्विक भोजनशाला का शुभारंभ

दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर जैन मिलन विदिशा द्वारा विदिशा में बाहर से आकर अध्ययनरत जैन विद्यार्थियों और नौकरीपेशा साधार्मियों के लिए संचालित निःशुल्क सात्विक भोजनशाला का आज विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस शुभारंभ अवसर पर विदिशा के डिप्टी कलेक्टर नितिन जैन और एसडीएम मनीष जैन सहित समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने हाथों से विद्यार्थियों और युवाओं को भोजन परोसा और आहारदान का पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन सुरेश चंद जैन (एडवोकेट), बड़ा जैन मंदिर के अध्यक्ष मलूक चंद जैन, व्यापार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल जैन, सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, प्रदीप जैन (एलआईसी) और नरेश जैन (बिल्डर) तथा मयंक जैन (होमगार्ड ऑफिसर) विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही, जैन मिलन विदिशा के संस्थापक अध्यक्ष अतुल जैन, अध्यक्ष सौरभ सिंघई, मंत्री पंकज जैन सहित जैन मिलन के सभी सदस्य और वीरांगनाएं भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

भोजनशाला के पहले दिन लगभग 82 विद्यार्थियों, नौकरीपेशा युवाओं और महिलाओं ने इस निःशुल्क भोजन सेवा का लाभ उठाया। जैन मिलन विदिशा द्वारा लगातार कई वर्षों से संचालित यह सेवा कार्य समाज के आपसी सहयोग, विश्वास और सेवा भावना का एक सुंदर उदाहरण है।

दशलक्षण महापर्व के अवसर पर जैन मिलन विदिशा की निःशुल्क सात्विक भोजनशाला का शुभारंभ - मध्य प्रदेश - LALITPUR LIVE TV
दशलक्षण महापर्व के अवसर पर जैन मिलन विदिशा की निःशुल्क सात्विक भोजनशाला का शुभारंभ - मध्य प्रदेश - LALITPUR LIVE TV
दशलक्षण महापर्व के अवसर पर जैन मिलन विदिशा की निःशुल्क सात्विक भोजनशाला का शुभारंभ - मध्य प्रदेश - LALITPUR LIVE TV

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स