श्रावण मास के शुभारंभ पर निकली भगवान शंकर की भव्य शोभायात्रा.

झाँसी।

श्रावण मास समारोह महासमिति के तत्वावधान में श्रावण मास के शुभारम्भ पर बड़ागांव गेट स्थित श्री हनुमान मन्दिर से आज रवीश त्रिपाठी के मुख्य संयोजन में भगवान भोले शंकर की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी भगवान भोलेशंकर सहित सभी स्वरूपों का तिलक पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने किया तत्पश्चात शोभायात्रा का शुभारम्भ महापौर बिहारी लाल आर्य, विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन एवं राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा व पूर्व प्राचार्य आलोक शांडिल्य ने भगवान भोले शंकर सहित सभी स्वरूपों का आरती कर किया।भगवान भोले शंकर की भव्य शोभा यात्रा में सबसे आगे ढोल की आवाज के साथ घोड़ों पर राक्षसगण आकर्षक का केन्द्र रहे।

इसके पीछे बग्घी पर ब्रह्मा जी, विष्णु जी के स्वरूप विराजमान थे। बैण्ड बाजे “हे भोले भण्डारी, तेरी महिमा है सबसे न्यारी” एवं “आया सावन का त्योहार, आया भोले बाबा का त्योहार आया" आदि धार्मिक धुन बजाकर चल रहे थे।

दो घोड़ों की बग्धी पर भगवान भोले शंकर के साथ नन्दी महाराज विराजमान थे। भगवान भोले शंकर एवं नन्दी महाराज की शोभा यात्रा को देखने के लिये बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी।

भोले शंकर की भव्य शोभा यात्रा का नेतृत्व महासमिति के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी कर रहे थे।

शोभा यात्रा बड़ागांव गेट से प्रारम्भ होकर गुदरी गोला कुआं, गांधी का टपरा, बिसाती बाजार, मालिनों का चौराहा, बजाजा बाजार, मानिक चौक, सिन्धी चौराहा, रानीमहल, मिनर्वा चौराहा से होती हुई फूटा चोपड़ा स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर पर विसर्जित हुई।

जहां पर पंचमुखी महादेव की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया।शोभा यात्रा में महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, विनोद अग्रवाल, कालीचरन जारौलिया, बन्टी दुबे, इंजी० मयंक श्रीवास्तव पार्षद, अखिलेश पाण्डेय, रामू बिन्दल, ऋषभ त्रिपाठी, महेश पाण्डे, संजीव त्रिपाठी, सुभाष चौरसिया, गोकुल दुबे, देवदत्त नायक, विष्णु तिवारी, संजीव शर्मा, पी.के.

उपाध्याय, भास्कर जारौलिया, सुरेन्द्र तिवारी, पिन्टू माली, विनोद समाधिया, मधु अग्रवाल, सुधा गुप्ता, नंदा यादव, इंदिरा परिहार, कल्पना शर्मा ,हेमलता सिंह ,आयुषी गुप्ता, कविता शर्मा, अनीता जरौलिया, रॉकी महाराज,सेवक ताम्रकार, अशोक बुधौलिया, संगम शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, राजेन्द्र पचौरी, राजेन्द्र तिवारी, प्रदीप यादव, अभिषेक भारद्वाज, मोनू शिवहरे, श्री राम पुरोहित, प्रभु साहू, राजू ताम्रकार, जगदीश साहू ,शिवम गुप्ता, अमर सिद्ध, रामसहाय साहू,विकास नगरिया, राजेंद्र सिंह यादव, जुगल किशोर शिवहरे, जयंत साहू ,राजीव त्रिपाठी आदि हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं शीतल शर्बत पिलाकर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के समापन पर महासमिति के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स