रिपोर्टर कल्याण अहिरवार चंदेरी जिला अशोक नगर
चंदेरी विकास खंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष नरवरिया के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर अर्रोन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छायादार और फलदार पौधे जैसे आम, जामुन और सौजना आदि लगाए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप यादव ने की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। राव अजय प्रताप यादव ने स्वयं आरोग्य मंदिर परिसर में पौधारोपण किया और ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण के महत्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकारिणी समिति के सदस्य अंगद यादव, अर्रोन के सरपंच राजेंद्र यादव, पूर्व सरपंच सम्मान सिंह यादव और तुलसीराम यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा, स्थानीय ग्रामीणों में रामस्वरूप ओझा, कल्याण सिंह, सुरेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह और प्रहलाद सिंह का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर अर्रोन के संस्था प्रभारी निशांत यादव ने बताया कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए गए इन पौधों की सुरक्षा और उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उनकी होगी। उन्होंने बताया कि आरोग्य मंदिर परिसर में पहले से ही पौधों की सुरक्षा के लिए बगिया सजाकर रखी गई है। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रभारी और ग्रामीणों ने मिलकर लगाए गए पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर अर्रोन अपनी बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था के लिए जिले के अन्य चिकित्सा केंद्रों, सिविल अस्पतालों और जिला अस्पताल के बीच अपनी एक अलग पहचान रखता है।