चंदेरी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, आपसी समझौते से सुलझाए गए कई लंबित मामले

रिपोर्टर कल्याण अहिरवार चंदेरी जिला अशोक नगर
मो.7047883182

मध्य
प्रदेश के अशोकनगर जिले के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में शनिवार को चंदेरी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को सुलभ, त्वरित और सुगम न्याय व्यवस्था उपलब्ध कराना था। 12 सितंबर 2026 को चंदेरी न्यायालय में आयोजित इस लोक अदालत में माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र वर्मा, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड चंदेरी महेन्द्र सिंह, व्यवहार न्यायाधीश प्रथम वरिष्ठ खंड अदिती कैथवास और समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

जिला अपर न्यायाधीश वीरेन्द्र वर्मा के न्यायालय में आपसी समझौते के आधार पर हिंदू विवाह अधिनियम के 07 प्रकरणों का निराकरण किया गया। विवाद समाप्त होने के बाद पक्षकारों को माला पहनाकर राजीनामा कराया गया। इसके अलावा, विद्युत विभाग के 04 प्रकरणों का भी निपटारा किया गया। लोक अदालत में प्रिलिटिगेशन और लिटिगेशन के कुल 25 प्रकरणों का समझौते के आधार पर निराकरण हुआ, जिसमें 11,20,226 रुपये की वसूली की गई। साथ ही, नगर पालिका के भवन कर एवं जल कर के रूप में 4 लाख 81 हजार रुपये की राशि जमा कराई गई।

न्यायालय में एक संवेदनशील पारिवारिक विवाद का भी सफल निराकरण किया गया। बरसों से लंबित इस मामले में पति-पत्नी को समझाइश दी गई, जिसके बाद दोनों पक्ष राजी-खुशी एक-दूसरे को माला पहनाकर खुशी-खुशी अपने घर लौटे।

चंदेरी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, आपसी समझौते से सुलझाए गए कई लंबित मामले - अशोक नगर - LALITPUR LIVE TV

लेखक के बारे में

K

@kahirwar413

0 फॉलोअर्स