गुलाबगंज से शोभित जैन की रिपोर्टगुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला अंडिया कलां में गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रभारी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
सभी बच्चों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को गुरु पूर्णिमा के महत्व के बारे में बताया और गुरु और शिष्य के बीच पारस्परिक सम्मान, अनुशासन व ज्ञान के संबंध को विस्तार से समझाया।कार्यक्रम में संस्था प्रभारी राजेश कुमार रजक, शिक्षिका श्रीमती रामेश्वरी आठ्या, अतिथि शिक्षक जितेन्द्र सिंह दांगी मुकेश कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।