बबीना।
सावन माह के प्रथम दिवस धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संगम उस समय देखने को मिला, जब समाज के गौरव एवं भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राम किशोर साहू बबीना से गुजरते समय श्री राम जानकी मंदिर पहुंचे।
मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी के विधिवत दर्शन-पूजन किए।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।श्री राम किशोर साहू के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही समाज के गणमान्य लोगों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में जमावड़ा लग गया।
सभी ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया और सावन माह की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान श्रीराम और भोलेनाथ के जयघोष से गूंज उठा तथा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।श्री रामकिशोर साहू ने कहा कि सावन का पावन महीना भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।
यह माह भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ धर्म, सेवा, संस्कार और समाज को जोड़ने का संदेश देता है।
उन्होंने सभी से धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने कहा कि श्री राम किशोर साहू हमेशा धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
उनके मंदिर आगमन से कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि समाज और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है।पूजा-अर्चना के उपरांत श्री रामकिशोर साहू ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाज के वरिष्ठजन एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। सावन माह के प्रथम दिन आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।