ललितपुर जिले के तालबेहट थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर इलाके में एक किसान परिवार को खनन माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध खनन को टोकना उस समय भारी पड़ गया जब खनन माफियाओं ने किसान के घर में घुसकर पूरे परिवार को बड़ी ही बेरहमी से पीटा और दहशत का माहौल पैदा कर दिया जिसको लेकर अब पीड़ित परिवार गाँव जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहा है पीड़ित परिजनों द्वारा बताया गया कि कुछ दबँग खनन माफिया वन क्षेत्र से बालू का अवैध खनन करते हैं और वह लोग उनके खेत पर अवैध बालू का डम्प कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने मना किया था इसी बात से नाराज दबंग खनन माफियाओं ने उनके परिवार पर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया हमले में पति पत्नी व उनकी बेटी को गंभीर चोटे आयीं है आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में कार्यवाही कर दी जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं और फिर धमकी दे रहे हैं और दबंगों के डर से वह लोग गाँव नहीं जा पा रहे हैं पीड़ित ने पुलिस के आला अधिकारियों से खनन माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग के साथ-साथ अपने परिवार के सुरक्षा की गुहार लगाई है.


📸 और तस्वीरें