ललितपुर। खाने-पीने की चीजों में मिलावट रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की टीम ने खुशीपुरा जाखलौन में रिया गोल्ड मसाले की फैक्ट्री पर छापा मारा फैक्ट्री मालिक राम कुमार साहू के यहां से टीम ने हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर के 3 सैंपल जांच के लिए लिए साथ ही 13 किलो हल्दी, 200 किलो धनिया पाउडर और 45 किलो मिर्च पाउडर को सीज कर दिया इन सबकी कुल कीमत करीब 43,850 रुपये है। टीम को यहां 25 बोरी में रखी करीब 625 किलो पैकिंग की थैलियां भी मिलीं इन्हें भी सीज कर दिया गया
जब टीम ने फैक्ट्री मालिक से मसाला बनाने का लाइसेंस मांगा तो उसके पास कोई कागज नहीं मिला उसके पास सिर्फ छोटी दुकान का रजिस्ट्रेशन था। राम कुमार ने बताया कि वह ललितपुर से मसाले पिसवाकर घर पर पैक करता था नियम के खिलाफ काम करने पर विभाग ने तुरंत फैक्ट्री बंद करा दी अब जब तक लाइसेंस नहीं बनेगा, तब तक फैक्ट्री नहीं चलेगी सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर मसाले में मिलावट मिली तो मालिक पर केस दर्ज होगा यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा लखनऊ और डीएम सत्य प्रकाश के आदेश पर हुई टीम में सहायक आयुक्त विनोद कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस एस निरंजन और नागेंद्र कुमार शामिल थे.


📸 और तस्वीरें