झांसी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है मेड किचन रेस्टोरेंट में हुई संजय सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश हुसैन उर्फ खड्डा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस और बाइक भी बरामद की है।झांसी के थाना नवाबाद और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संजय सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश हुसैन उर्फ खड्डा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी जितेंद्र उर्फ जीतू यादव मौके से फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई को मेड किचन रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी कारोबारी संजय सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और मुख्य शूटर की तलाश जारी थी पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि प्रॉपर्टी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते अजय यादव और धर्मेंद्र सिंह परिहार ने हत्या की साजिश रची थी।
इसके लिए हुसैन उर्फ खड्डा, जितेंद्र उर्फ जीतू और अजीम उर्फ शफी को सुपारी दी गई थी।
आरोपियों को 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे और वारदात के बाद बाकी रकम देने की बात तय हुई थी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले में शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.