गोविंद नगर स्थित रामलीला मैदान में हुआ रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

ललितपुर जनपद में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया नगर के गोविंद नगर स्थित रामलीला मैदान में विजयदशमी के अवसर पर रावण सहित उसके भाइयों के पुतलों का दहन किया गया इस दौरान मैदान में बड़ी संख्या में लोग पर्व के साक्षी बने और दशहरा उत्सव का आनंद लिया कार्यक्रम के दौरान जिले के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। रावण दहन के साथ ही पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा इस आयोजन ने लोगों को सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया विजयदशमी का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बना।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स