झांसी।
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी ने पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री लक्ष्मीकान्त गौतम के साथ भारी पुलिस बल लेकर शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग कराई गई पुलिस अधिकारियों ने आमजनमानस से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की।
साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण, गश्त एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।