अवधेश गुरु रावत के खिलाफ नगर पालिका कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन और कठोर कार्रवाई की उठाई मांग, महिला जनप्रतिनिधि की गरिमा का मुद्दा उठाया.

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग.ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर की अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा के विरुद्ध फेसबुक पर कथित रूप से अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में फेसबुक यूजर अवधेश गुरु रावत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 24 सितंबर 2026 को फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष के प्रति व्यक्तिगत एवं अमर्यादित टिप्पणी की गई। पोस्ट में लिखा गया, "आप नगर पालिकाध्यक्ष हैं, जूही चावला नहीं। एक्टिंग बंद कीजिए।" ज्ञापन में इस टिप्पणी को महिला जनप्रतिनिधि की गरिमा और संवैधानिक पद की प्रतिष्ठा के विरुद्ध बताया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष धार्मिक आयोजनों के दौरान घाटों पर सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रही थीं। ऐसे में उनके कार्यों को लेकर की गई टिप्पणी से पालिका कर्मचारियों और शहर की महिलाओं की भावनाएं आहत होने की बात कही गई है।

ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की गई है कि मामले का संज्ञान लेकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर महिला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की गई है।इस मौके विनीत बाबा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बावरा राष्ट्रीय महासचिव अमित कुमार रिंकू करोसिया मण्डल अध्यक्ष आदर्श करोसिया जिला अध्यक्ष अजय कुमार सनी बावरा विक्की अभिषेक बृजेश कुमार विक्रम घावरी जिनेन्द्र करोसिया दीपक घावरी समस्त नगर पालिका सफाई कर्मचारी मौजूद थे

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स