बिरधा में किसान आंदोलन: किसान नेता राकेश टिकैत ने सुनी किसानों की समस्याएं

बिरधा में किसान आंदोलन: राकेश टिकैत ने सुनी किसानों की समस्याएं, फसल मुआवजे का दिया आश्वासन

बिरधा में आज 26 सितंबर को किसान आंदोलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बिरधा स्थित मंडपम मैरिज गार्डन में किसानों की समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम के दौरान राकेश टिकैत ने अधिक बारिश के कारण खराब हुई फसलों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी हर समस्या के समाधान के लिए संगठन को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने होंगे।

रिपोर्ट - चंद्रभान भास्कर, ललितपुर लाइव टीवी

लेखक के बारे में

Chandrbhan Bhaskar

@bhaskarchandrbha

0 फॉलोअर्स