सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदेरी में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण दिवस, पोषण के महत्व पर दी गई जानकारी

रिपोर्टर कल्याण अहिरवार चंदेरी जिला अशोक नगर मो.7047883182



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदेरी में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण दिवस, पोषण के महत्व पर दी गई जानकारी-

चंदेरी में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष के पोषण पखवाड़े की थीम 'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' निर्धारित की गई है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदेरी में विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष नरवरिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पोषण दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. एम.एल. खरका ने पोषण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरवरिया ने सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की उपयोगिता और आमजन को इनसे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह 9वां राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है।

अभियान के तहत सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार और माताओं को बेबी किट का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम का लक्ष्य बच्चों के खान-पान में पर्याप्त प्रोटीन का सेवन सुनिश्चित करना और संतुलित वजन, स्टंटिंग (उम्र के हिसाब से कम लंबाई) व वेस्टिंग जैसी समस्याओं को दूर कर सुपोषित भारत का निर्माण करना है। पोषण दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को उत्तम पोषण आहार भी कराया गया।

इस कार्यक्रम में बीपीएम विशाल यादव, एचएफडी नम्रता नागले और एनआरसी एएनएम सोमकला सुमन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

K

@kahirwar413

0 फॉलोअर्स