झांसी के कांग्रेसियों ने लखनऊ में दी गिरफ्तारी, राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के शुद्धिकरण मामले का विरोध..

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के तत्वाधान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड कार्यक्रम के बाद हुए शुद्धिकरण मामले और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया गया।

जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने आयोजित इस धरना प्रदर्शन में झांसी से पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने भी हिस्सा लिया।प्रदेश अध्यक्ष व सांसद तनुज पूनिया के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान झांसी से विभाग के प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य, प्रदेश सचिव हरिओम श्रीवास, अशोक कंसौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू और सौरभ समेत अन्य कांग्रेसी शामिल हुए।

इस दौरान इन नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स