झांसी को मिली बड़ी सौगात

प्रेस विज्ञप्तिसैन्‍य-असैन्य संपर्क सम्मेलन (मिलिट्री-सिविल लियाज़न कॉन्फ्रेंस) आपसी तालमेल को मजबूत करने के लिए झांसी में आयोजितझाँसी को मिली बड़ी सौगात: सांसद अनुराग शर्मा और ज़िला प्रशासन ने आशा स्कूल झाँसी व बबीना को शिक्षा सुदृढ़ीकरण हेतु दी ₹18 लाख की चेक धनराशिसैन्य-नागरिक समन्वय बैठक में बनी सहमति: हसारी रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को हरी झंडी, जल्द शुरू होगा कार्य झांसी, 31 अगस्त 2026: भारतीय सेना और नागरिक प्रशासन के बीच समन्वय तथा तालमेल को और अधिक मजबूत करने के एक एकजुट प्रयास के तहत, 'व्हाइट टाइगर डिविजन' के तत्वावधान में झांसी में एक 'सैन्‍य-असैन्य संपर्क सम्मेलन' का आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन ने आपसी हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और प्रमुख प्रशासनिक, विकासात्मक तथा सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का समन्वित समाधान निकालने के लिए एक मंच प्रदान किया।इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता मेजर जनरल मनदीप सिंह, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, व्हाइट टाइगर डिविजन और श्री अनुराग शर्मा, माननीय सांसद, झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र द्वारा की गई।

दोनों ने आम सरोकार के मुद्दों के समाधान और क्षेत्र के व्यापक हितों को बढ़ावा देने के लिए सैन्य तथा नागरिक एजेंसियों के बीच निरंतर एवं निर्बाध समन्वय के महत्व पर जोर दिया।इस वार्षिक सम्मेलन में वरिष्ठ सैन्य और नागरिक अधिकारियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, रेलवे एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों सहित अन्य प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।सभा को संबोधित करते हुए, 'व्हाइट टाइगर डिविजन' के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने 'संपूर्ण-राष्ट्र दृष्टिकोण' (होल-ऑफ-नेशन एप्रोच) के एक अभिन्न अंग के रूप में सैन्य-नागरिक सहयोग को मजबूत करने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विशेष रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्रों में समकालीन तथा उभरती चुनौतियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए नागरिक अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय आवश्यक है।

उन्होंने आपसी हित के सभी क्षेत्रों में नागरिक प्रशासन को भारतीय सेना द्वारा निरंतर समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।सम्मेलन की जानकारी देते हुए माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी ने बताया कि झाँसी-मानिकपुर रेल सेक्शन के समपार संख्या-369 (हसारी रेलवे क्रॉसिंग) पर बनने जा रहे रेलवे ओवरब्रिज (R.O.B.) के निर्माण को लेकर विस्तारपूर्वक बात हुई है, जिसमें कार्यदायी संस्था M/S पुनिया कंस्ट्रक्शन कम्पनी (हिसार) को सामान रखने हेतु भूमि दिए जाने की प्रगति की समीक्षा की गई और जल्द ही इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होगा।

इसके साथ ही समन्वय बैठक में वार्ड नंबर-3 भट्टागाँव में टैक्सी स्टैंड से खिरकपट्टी रामजी लाल के मकान तक सड़क निर्माण के आदेश दिए गए हैं, जो सेना की अनुमति न मिलने के कारण अटका था, और इस संबंध में रक्षा सम्पदा अधिकारी (DEO) को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।सांसद जी ने आगे बताया कि बैठक में केलिव बिहार से सिमराहा मार्ग के निर्माण, बबीना के स्टेशन रोड से ग्राम टपरियन की ओर जाने वाली 600 मीटर सड़क पर आम जनमानस की सुगम आवाजाही, बरुआसागर स्थित मूंशिल माता मन्दिर की 60 एकड़ सैन्य भूमि के परिवर्तन, सदर बाज़ार झाँसी में पार्किंग व्यवस्था हेतु अविलम्ब स्थलीय निरीक्षण कराने, सदर बाज़ार क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण (Encroachment) मुक्त कराने तथा खान-पान के ठेले वालों को अलग स्थान देकर मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने, इलाहाबाद बैंक चौराहे से सदर बाज़ार मार्ग के खम्भों का रंग-रोगन कराने, बबीना कैंटोनमेंट बोर्ड के अंतर्गत आने वाली सड़कों के सुचारू रखरखाव व समय पर मरम्मत कराने, कैंटोनमेंट बोर्ड के पार्कों में आम जनमानस एवं बच्चों को खेल गतिविधियों की अनुमति देने तथा वर्ष 2005 से बबीना कैंट क्षेत्र में एन.ओ.सी.

बंद होने से स्थानीय लोगों को आ रही जमीनों के क्रय-विक्रय की समस्या पर भी सकारात्मक चर्चा कर समन्वय बनाया गया है, ताकि नागरिक व सैन्य प्रशासन के सहयोग से इन सभी जनहित के कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जा सके।विशेष बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सांसद अनुराग शर्मा जी ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर आशा स्कूल, झाँसी एवं आशा स्कूल, बबीना को ₹18 लाख की धनराशि का चेक भी प्रदान किया।सम्मेलन का समापन राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास और सामुदायिक कल्याण के व्यापक हित में नियमित संवाद, आपसी विश्वास एवं समन्वित पहलों पर अधिक जोर देते हुए, सैन्य-नागरिक साझेदारी और सहयोग को और गहरा करने की साझा प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स