युवक मगरमच्छ का हुआ शिकार
बेतवा नदी में युवक की तलाश 8 घंटे से जारी, स्थानीय गोताखोरों के बाद अब SDRF बुलाई गई
झांसी एरच
ग्राम डिकोली स्थित बेतवा नदी में मगरमच्छ के हमले के बाद लापता हुए 21 वर्षीय रणवीर यादव की तलाश करीब 8 घंटे से जारी है। स्थानीय पुलिस और गोताखोरों ने नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
बताया जा रहा है कि सुबह रणवीर यादव बेतवा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़े में दबोचकर गहरे पानी में ले गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। करीब 8 घंटे तक तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर अब SDRF की टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।
वहीं, रणवीर के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बाइट - स्थानीय लोग और परिजन

📸 और तस्वीरें