इब्तिदा संस्था की पहल: सकरार थाने में किशोरियों का एक्सपोजर विजिट, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति मिली जानकारी.

सकरार। किशोरियों को जागरूक, सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इब्तिदा संस्था द्वारा संचालित शिक्षा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सकरार थाने में एक विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में देवरीसिंहपुरा, लुहरगांव, बगरौनी, टिकरी और बंगराधवा की 20 पीयर लीडरों ने हिस्सा लिया।
विजिट के दौरान थाना प्रभारी पप्पू सिंह एवं इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने किशोरियों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने किशोरियों को अनजान लिंक, ओटीपी और एपीके (APK) फाइल खोलने से बचने की सलाह दी। साथ ही, सोशल मीडिया अकाउंट पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय रखने और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

इस दौरान किशोरियों को घरेलू हिंसा एवं महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्हें 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमन पावर लाइन, 112 पुलिस सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी गई और जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, किशोरियों को मोबाइल का सकारात्मक उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई और करियर निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में प्रथम एजुकेशन एवं ताराग्राम की ज्योति सिंह गौर और अनीता राजपूत ने शिक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की। इस अवसर पर इब्तिदा संस्था के लोकेशन कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश, फील्ड कोऑर्डिनेटर दीपा, जितेंद्र और संजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

इब्तिदा संस्था की पहल: सकरार थाने में किशोरियों का एक्सपोजर विजिट, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति मिली जानकारी. - झांस

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स