मऊरानीपुर तहसील के जलालपुरा गांव में सड़क की बदहाली के कारण मरीज को चारपाई पर ले जाने को मजबूर ग्रामीण

झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के जलालपुरा गांव से विकास के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। गांव की कच्ची और कीचड़ से सनी सड़क के कारण एक मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के बाद गांव की कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाली का आलम यह है कि यहां पैदल चलना भी अत्यंत कठिन है। ऐसी स्थिति में किसी मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना ग्रामीणों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की यह सड़क लंबे समय से बदहाल है और बारिश के मौसम में स्थिति और भी अधिक गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क पक्की होती, तो मरीज को इस तरह चारपाई पर ले जाने की मजबूरी नहीं होती। फिलहाल, इस घटना का वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर सवाल खड़े कर रहा है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स