बबीना में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला और बच्चे की मौत, दो घायल.

झांसी के थाना बबीना क्षेत्र में आज 19 अगस्त 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महिमा ढाबा के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना की सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में एक महिला और एक 06 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रिया सिंह ने जानकारी दी है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स