थाना रक्सा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की मुठभेड़ में चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

झांसी। दिनांक 20 अगस्त 2026 को थाना रक्सा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है, जिससे वे घायल हो गए पुलिस ने घायल दोनों अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है मुठभेड़ के दौरान उनके अन्य दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने दो देशी तमंचे (315 बोर), तीन खोखा कारतूस (315 बोर), दो जिंदा कारतूस (315 बोर), 11 हजार रुपए नकद और एक चारपहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में थाना रक्सा में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह की वीडियो बाइट भी जारी की गई है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स