टूटी पुलिया बनी मुसीबत, छिरौरा बुजुर्ग और गड़ा गांव का आवागमन ठप:

झांसी जिले के टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में छिरौरा बुजुर्ग और गड़ा गांव को जोड़ने वाली पुलिया के टूट जाने से ग्रामीणों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों गांवों के बीच संपर्क पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौजूदा हालात यह हैं कि ग्रामीणों को पुलिया के नीचे से बह रहे पानी के बीच से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सावन का महीना होने के कारण ओरछा से जल लेकर अपने गांवों के शिवालयों तक पहुंचने वाले कांवड़ियों की टोलियों को भी इसी रास्ते से गुजरने में भारी कठिनाई हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया टूटने की शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो पुलिया की मरम्मत कराई गई और न ही आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक या अस्थाई रास्ता तैयार किया गया है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को भी प्रार्थना पत्र सौंपा था। हालांकि, विभाग ने अपनी आख्या में स्पष्ट किया है कि संबंधित मार्ग मण्डी परिषद, झांसी के स्वामित्व में आता है। इसी आधार पर लोक निर्माण विभाग ने इस मामले में कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। गरौठा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन गांवों के लोग अब भी प्रशासन से उचित समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स